सोनी बेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेंगे अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में पर्दापण

हेडिंग्ले 01 सितंबर (वार्ता) हैम्पशायर के तेज गेंदबाज सोनी बेकर मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ इंग्लैंड की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। 22 वर्षीय बेकर ने अब तक केवल 11 लिस्ट ए मैच खेले हैं, लेकिन हंड्रेड के दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए सात मैचों में नौ विकेट लिए। उन्होंने सर्दियों में लायंस के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया और इस साल की शुरुआत में उन्हें इंग्लैंड का अनुबंध मिला।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपना पहला एकदिवसीय मैच खेल रहे जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्से इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण में उनके साथ शामिल होंगे। हैरी ब्रुक दूसरी श्रृंखला में एकादश की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि जेमी स्मिथ और बेन डकेट अपनी सलामी जोड़ी बनाये रखा गया है।

पहले एकदिवसीय मैच के लिए इंग्लैंड की एकादश इस प्रकार है:- जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और सन्नी बेकर।

Next Post

जेमी ओवरटन ने टेस्ट क्रिकेट से लिया ब्रेक

Mon Sep 1 , 2025
लंदन 01 सितंबर (वार्ता) इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑराउंडर जेमी ओवरटन ने सोमवार को शारीरिक क्षमता का हवाला देते हुए टेस्ट क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने की घोषणा की। जेमी ओवरटन ने आज सोशल मीडिया मंच पर अपनी पोस्ट में लिखा, “काफी सोच-विचार के बाद, मैंने लाल गेंद वाले क्रिकेट […]

You May Like