इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की ‘स्पेशल पानी’ वाली बोतल बनी चर्चा का विषय, जानें इसकी कीमत और खासियत

इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की इलेक्ट्रोलाइट्स वाले पानी की बोतल चर्चा का विषय बन गई। शो में उन्होंने बताया कि वह सामान्य पानी की बजाय इलेक्ट्रोलाइट्स ड्रिंक पीती हैं।

कॉमेडियन समय रैना का लोकप्रिय शो इंडिया गॉट लेटेंट इन दिनों दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। शो के नए सीजन के पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी मौजूदगी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हालांकि, इस दौरान उनकी बातों से ज्यादा एक खास चीज ने लोगों का ध्यान खींचा कि उनकी स्पेशल पानी वाली बोतल।

एपिसोड के दौरान जब आलिया को पानी ऑफर किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनके पास अपनी बोतल है। इसके बाद बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि वह सामान्य पानी की बजाय इलेक्ट्रोलाइट्स वाला पानी पीना पसंद करती हैं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर उनकी बोतल को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

क्या खास है इलेक्ट्रोलाइट्स पानी में
शो में आलिया ने बताया कि इलेक्ट्रोलाइट्स वाला पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और इसे व्यक्ति अपनी जरूरत के अनुसार तैयार कर सकता है। फिटनेस और हेल्थ को लेकर सजग रहने वाली आलिया अक्सर अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी दौरान कैमरे में उनकी नीले रंग की स्टाइलिश सिपर बोतल भी नजर आई, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी।

आलिया भट्ट की बोतल की कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट जिस बोतल का इस्तेमाल कर रही थीं, वह पीई नेशन ब्रांड की इंसुलेटेड वाटर बॉटल है। ब्रांड की वेबसाइट पर इसकी कीमत करीब 16 अमेरिकी डॉलर बताई गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 1,500 रुपये से अधिक बैठती है। हालांकि यह कीमत आम पानी की बोतलों की तुलना में ज्यादा है, लेकिन इसकी प्रीमियम क्वालिटी और फीचर्स इसे खास बनाते हैं।

क्यों खास है यह वाटर बॉटल
यह 1 लीटर क्षमता वाली डबल-वॉल इंसुलेटेड बोतल है, जो लंबे समय तक पानी को ठंडा या गर्म बनाए रखने में मदद करती है। इसमें फ्लिप-स्ट्रॉ ढक्कन दिया गया है, जिससे चलते-फिरते पानी पीना आसान हो जाता है। यही वजह है कि यह जिम, ट्रैवल और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए लोकप्रिय मानी जाती है।

आलिया भट्ट का स्टाइल
इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की मौजूदगी के साथ उनकी यह खास बोतल भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। फैंस अब सिर्फ उनके मजेदार जवाब ही नहीं, बल्कि उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल और फिटनेस सीक्रेट्स के बारे में भी जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में यह छोटी-सी वाटर बॉटल शो के सबसे वायरल पलों में शामिल हो गई है।

Next Post

7 करोड़ की कारें, लाखों के जूते…खुद की कमाई से बने करोड़पति! अर्जुन कपूर की शाही जिंदगी किसी राजा से कम नहीं

Fri Jun 26 , 2026
ट्रोलिंग के बीच एक्टर अर्जुन कपूर ने बिना फैमिली आर्थिक मदद के फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसके दम पर अर्जुन आज बेहद आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। बॉलीवुड में स्टार किड्स को अक्सर नेपोटिज्म के तानों से घिरे रहते है। एक्टर अर्जुन कपूर का हाल ही […]

You May Like