अत्याचार के मामलों में दोषियों के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही: कलेक्टर

जबलपुर: अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सर्तकता एवं मॉनिटरिंग समिति की आज कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के व्यक्तियों पर अत्याचार के मामलों में संवेदनशीलता बरतने तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित और सख्त कार्यवाही कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

कलेक्‍टर सिंह ने बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के व्यक्तियों पर अत्याचार के दर्ज प्रकरणों में पीड़ित पक्ष को राहत राशि के वितरण में गति लाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने पीड़ितों को राहत राशि के वितरण में आने वाली कठिनाइयों पर भी विस्तार से चर्चा की तथा उनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में अत्याचार के प्रकरणों में जाति प्रमाण पत्र न होने की स्थिति में अजाक थाने से सूची प्राप्त कर संबंधित एसडीएम के माध्यम से पीड़ित व्यक्तियों के जाति प्रमाण पत्र शीघ्र बनवाने के निर्देश भी दिये गये।

कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई इस बैठक में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य सी के दुबे, समिति के अशासकीय सदस्य जिला पंचायत सदस्य सुनीता दाहिया एवं सुश्री एकता ठाकुर, पार्षद विवेकराम सोनकर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक एवं जिला लोक अभियोजन अधिकारी भी मौजूद थे।

Next Post

विश्वकप और एशियन गेम्स के लिये भारतीय हॉकी टीम चयन में अहम भूमिका निभाएंगे आरपी सिंह

Fri Apr 3 , 2026
लखनऊ, (वार्ता) पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं वर्तमान में खेल प्रशासक के रूप में सक्रिय डॉ. आरपी सिंह आगामी एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन दोनों प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया के […]

You May Like