जापान और स्वीडन 1-1 से ड्रॉ के बाद राउंड ऑफ 32 में पहुंच गए

टेक्सास (अमेरिका) 26 जून (वार्ता) फीफा विश्वकप के ग्रुप एफ मुकाबले में जापान और स्वीडन ने 1-1 गोल के ड्रा के साथ टूर्नामेंट के नॉकनाउट चरण में जगह बना ली है।

डलास स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गये मुकाबले में पहला हॉफ गोल रहित रहने के बाद जापान के लिए डेजन माएदा ने 56वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। छह मिनट बाद स्वीडन ने जवाबी हमला किया। एंथोनी एगंला गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमें मैच विजयी गोल करने में विफल रही और मुकाबला 1-1 से ड्रा पर समाप्त हुआ।

इस ड्रा के साथ दोनों टीमों ने राउंड ऑफ 32 में क्वालीफाई कर लिया। दूसरे स्थान पर रहने के कारण जापान राउंड ऑफ 32 में ब्राजील से भिड़ेगा, जबकि ग्रुप विजेता नीदरलैंड्स का सामना मोरक्को से होगा।

 

 

Next Post

लुटेरों ने सोने की झुमकी झपटी, महिला हुई घायल

Fri Jun 26 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर कमानिया गेट के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने चलती गाड़ी से एक महिला के कान पर झपट्टा मारकर सोने की झुमकी छीन ली। इस दौरान महिला का दाहिना कान बीच से फट गया और वह लहूलुहान हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर […]

You May Like