बोलेरो से शराब तस्करी करते 2 धराए, 62 लीटर शराब जब्त

सतना : बोलरो वाहन के जरिए शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया. आरोपियों के कब्जे से 62 लीटर शराब जब्त की गई. जिसकी कीमत 36 हजार रु आंकी गई.कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सतना सेमरिया मार्ग आम रोड पर घेराबंदी कर दी. इसी दौरान वहां से होकर गुजर रही बोलेरो क्र. एमपी 19 सीबी 1355 को जांच के लिए रोका गया.

तलाशी लिए जाने पर बोलरो में आधा दर्जन कार्टून रखे मिले. जिन्हें खोलकर देखने पर उनमें शराब भरी मिली. इस संबंध में कोई वैध लाइसेंस भी नहीं मिला. जिसे देखते हुए 6 कार्टूनों में भरी 62.82 लीटर शराब जब्त कर ली गई. जब्त शराब की कीमत 35 हजार 880 रु आंकी गई. इसी कड़ी में शराब की तस्करी करते पाए जाने पर धर्मेंद्र सिंह पिता उदयराज उम्र 40 वर्ष निवासी कुम्हरा पर कार्रवाई की गई.

Next Post

बेल्ट- कांच की बाटल से युवक पर हमला

Wed Jun 4 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाने में प्रदीप यादव निवासी ग्राम सुनकड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पेट्रोल पम्प पुलिया के पास समीर ठाकुर, सचिन रजक ने उसके साथ हाथ मुक्को से मारपीट की। सचिन रजक ने बेल्ट, समीर ठाकुर ने कांच की बाटल से मारपीट किये है। मारपीट करने के बाद दोनो […]

You May Like