
भोपाल। विधानसभा में महानगर विधेयक पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार की विकास नीतियों पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूछा कि मेकिंग मध्यप्रदेश की बातें तो होती हैं, लेकिन इसकी वास्तविक तस्वीर कब सामने आएगी? सिंघार ने निवेश, औद्योगिक विकास, बेरोजगारी और कृषि संकट जैसे मुद्दों को उठाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को मुआवजा तक नहीं दे पा रही और बेरोजगार युवाओं को आकांक्षी कहकर नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने पूछा कि जब प्रदेश प्याज उत्पादन में अग्रणी है, तो फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स क्यों नहीं लगाई जा रहीं?
सांवेर औद्योगिक क्षेत्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि जहां पहले 500 इकाइयां थीं, वहां अब महज 100 रह गई हैं। आईटी, टूरिज्म और मेडिकल टूरिज्म में गिरावट व भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सिंघार ने कहा सरकार को केवल घोषणाओं से नहीं, धरातल पर काम कर दिखाना होगा।
