नर्मदापुरम। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा नगरपालिका कार्यालय का निरीक्षण किया गया। कार्यालय में साफ सफाई के निर्देश दिए गए।कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा आज नगरपालिका के सभी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी को समय पर उपस्थित रहने तथा निष्ठापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जहां हम कार्य करते हैं वहां स्वच्छता रखना हम सब की जिम्मेदारी है।कोशिश करें कि हमारे आसपास किसी भी तरह की गंदगी न हो।निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती यादव के साथ कार्यालय अधीक्षक श्री सोनी, उपयंत्री आयुषी रिछारिया,रीना गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी सहित नपा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
