जोगीवाड़ा में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत चला स्वच्छता अभियान

बनखेड़ी। स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंचायत पथरकुही के ग्राम जोगीवाड़ा में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर देव खलिहान स्थित देवस्थान परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाया।

विद्यालय के बच्चों ने पोस्टर और नारे लिखकर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने खुले में कचरा फेंकने से बचने और गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखने का संदेश दिया।

सरपंच गजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि, स्वच्छता सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। स्वच्छ गांव से ही स्वस्थ समाज और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण संभव है।

वरिष्ठ नागरिक रामसिंह ठाकुर ने लोगों से नियमित साफ-सफाई में सहयोग करने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की। सामुदायिक स्वच्छता परिसर के पास शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सरपंच गजेन्द्र सिंह पटेल, रामसिंह ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, उपयंत्री रविन्द्र पांडे, स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक समन्वयक आशीष चौधरी, सचिव धर्मराज धुर्वे, जीआरएस राजेश्वर कौरव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Next Post

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

Wed Sep 24 , 2025
सीहोर. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम मशीनों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली. इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बालागुरू के तथा अपर कलेक्टर एवं […]

You May Like