भाजपा ने शाह को बंगाल और नड्डा को असम के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया

नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को असम के लिए पर्यवेक्षक बनाया । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में श्री शाह पश्चिम बंगाल में पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक होंगे। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सह पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।

श्री सिंह ने बताया कि श्री नड्डा ओडिशा में पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक होंगे। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सह पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि सोमवार को घोषित हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं असम में जीत की हैट्रिक लगाते हुए पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

.....

Next Post

केरल में यूडीएफ की ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली पहुँचे वेणुगोपाल, ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

Tue May 5 , 2026
नयी दिल्ली 05 मई (वार्ता) केरल विधानसभा चुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की बड़ी जीत के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मंगलवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री वेणुगोपाल का ढोल-नगाड़ों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया। […]

You May Like