केरल में यूडीएफ की ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली पहुँचे वेणुगोपाल, ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

नयी दिल्ली 05 मई (वार्ता) केरल विधानसभा चुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की बड़ी जीत के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मंगलवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे।
दिल्ली एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री वेणुगोपाल का ढोल-नगाड़ों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया। दिल्ली पहुंचने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, “केरल की जनता ने कांग्रेस पार्टी और यूडीएफ गठबंधन पर अपना भरोसा जताया है। उन्हें नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व पर विश्वास है।” उन्होंने इस जीत को जनता के

विश्वास और पार्टी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ ने 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। इसमें कांग्रेस 63 सीटों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह जीत केरल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है और आने वाले समय में राज्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

.....

Next Post

लाल किला एवं जामा मस्जिद इलाके में हुए हमले में एक नाबालिग गिरफ्तार

Tue May 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने लाल किला क्षेत्र के परेड ग्राउंड में एक नाबालिग पर हुए जानलेवा हमले की घटना को सुलझाते हुए एक किशोर को इस मामले में गिरफ्तार किया है। उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि तकनीकी निगरानी और कड़े प्रयासों […]

You May Like