दमोह: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ-2028 मध्य प्रदेश को लेकर दमोह में भी जिला पुलिस बल के प्रशिक्षण का आज शुभारंभ हुआ.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर, फूलमाला पहनाई और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.शुभारंभ अवसर पर पथरिया थाना प्रभारी और उज्जैन सिंहस्थ की ट्रेनिंग लेकर लौटीं श्रीमती नेहा गोस्वामी ने एसपी श्री कलादगि को पुष्प गुच्छ भेंट किया.पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पुलिस बल को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कार्यक्रम का मंच संचालन सूबेदार अभिनव साहू द्वारा किया गया.
Next Post
देवास के दो नशा तस्करों को 3 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दबोचा
Mon Jun 1 , 2026
इंदौर: क्राइम ब्रांच इंदौर ने शहर में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए दो अंतर-जिला तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी देवास के रहने वाले हैं और स्कीम नंबर 134 स्थित फरीदाबाग कब्रिस्तान के पास किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे. पुलिस ने इनके पास […]

You May Like
-
9 months ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार