देवास के दो नशा तस्करों को 3 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दबोचा

इंदौर: क्राइम ब्रांच इंदौर ने शहर में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए दो अंतर-जिला तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी देवास के रहने वाले हैं और स्कीम नंबर 134 स्थित फरीदाबाग कब्रिस्तान के पास किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे. पुलिस ने इनके पास से 30 ग्राम से अधिक एम.डी. ड्रग्स जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है.

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर 134 के पास कुछ संदिग्ध युवक नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए खड़े हैं. सूचना की पुष्टि के बाद टीम मौके पर पहुंची, तो फरीदाबाग कब्रिस्तान के पास पानी की टंकी के निकट दो युवक संदिग्ध हालत में मिले. पुलिस को देखकर दोनों हड़बड़ा गए और भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया.पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सरफराज उर्फ शब्बु निवासी जयप्रकाश मार्ग, देवास और अमन उर्फ सलमान निवासी नौसराबाद कॉलोनी, देवास बताए.

तलाशी लेने पर सरफराज के पास से 15.10 ग्राम और अमन के पास से 14.92 ग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद की गई. इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. कुल बरामद मशरूका करीब ४ लाख रुपये का है.क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब उनसे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे यह नशा कहाँ से ला रहे थे और इंदौर शहर में उनके संभावित खरीदार कौन-कौन हैं. थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस की टीम आरोपियों के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

Next Post

व्हाट्सएप लिंक भेजकर दो लोगों के मोबाइल हैक, खातों से उड़ाए पौने तीन लाख रुपए

Mon Jun 1 , 2026
इंदौर: बेटमा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक भेजकर दो लोगों के मोबाइल हैक कर लिए और उनके खातों से करीब 2 लाख 76 हजार रुपए पार कर दिए. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पहले मामले में धरावरा धाम बेटमा निवासी […]

You May Like