सुरक्षा-सफाई कंपनियों पर जुर्माना, प्रभारी डॉक्टर को नोटिस

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत मनमोहन नगर सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जिम्मेदारों की लापरवाही से खुले पड़े चेंबर ने रविवार शाम दो मासूमों की जिंदगियां लील ली थी। इस मामले में जिम्मेदारों की गंभीर लापरवाही सामने आई थी। मामले में कलेक्टर के निर्देश में जांच टीम गठित हुई। जांच के बाद सुरक्षा कंपनियों पर 20-20 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है जबकि केन्द्र प्रभारी डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

सीएमएचओ संजय मिश्रा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनमोहन नगर में हुए हादसे में कलेक्टर के निर्देश पर सफाई की ठेका कंपनी प्रकाश एंड कंपनी ग्वालियर व सुरक्षा के लिए लगाई गई कंपनी स्काई बुल सिक्योरिटी सर्विसेज पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है इसके अलावा भविष्य में कार्य पर लापरवाही होने पर अनुबंध समाप्त करने की चेतावनी दी गई है संस्था के प्रभारी को कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा गया है।

विदित हो कि राजेश विश्वकर्मा 39 वर्ष निवासी त्रिमूर्तिनगर चौथी गली ड्रायवरी का काम करता है। रविवार शाम लगभग 5-30 बजे उसका बड़ा बेटा विनायक विश्वकर्मा 12 वर्ष एवं छोटा बेटा कान्हा विश्वकर्मा 10 वर्ष मोहल्ले के अन्य लडक़ों के साथ घर के पीछे मैदान में क्रिकेट खेल रहा था खेलते खेलते बाल मनमोहन नगर अस्पताल की बाउण्ड्री बाल के अंदर चली गई तो दोनों लडक़े गेंद ढूढऩे अस्पताल की बाउण्ड्री बाल के अंदर कूद गये थे एवं गेद तलाश करते करते अस्पताल में बनी सेप्टिक के अंदर गिर गये थे सेप्टिक टेंक में पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई थी।

Next Post

दतिया में भी हुई लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी दौड़

Fri Oct 31 , 2025
दतिया: दतिया में लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन हुआ। स्टेडियम से शुरु हुई दौड़ में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। रैली को कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाई। प्रशासनिक, पुलिस और जनप्रतिनिधियों […]

You May Like