अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाला आरोपी पकड़ाया

भोपाल। बैरागढ़ रेलवे स्टेशन के पास अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. मौके पर मिले नकद राशि और सट्टा पर्ची को बरामद किया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के पास पैसा कमाने के उद्देश्य से आरोपी धन सिंह मालवीय(40) अवैध रूप से सट्टा खिलाता है. आरोपी के बारे में पुलिस को सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने सट्टा पर्ची और नगद रूपए के साथ आरोपी को पकड़ा. इस दौरान घटना स्थल पर कोई और मौजूद नहीं था. आरोप है कि धन सिंह पिछले कई दिनों से सक्रिय होकर रेलवे स्टेशन के पास ही जुआ का अड्डा चला रहा था. जुंआ खिलाने के लिए वह लोगों को यहां बुलाता है और उनके पैसे भी लगवाता है. आरोपी धन सिंह लोगो को जुआ खिलवाते हुए खुद भी रूपए कमा रहा था. आरोपी के बारे में बैरागढ़ा पुलिस को सूचना मिली और उसके खिलाफ एक्शन लिया गया.

Next Post

पिता एवं बहन के साथ मेला घूमने जा रही किशोरी को डंफर ने कुचला, मौत

Sun Jan 11 , 2026
मुरैना। डंफर से कुचलकर आज शाम एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका अपने पिता एवं भाई के साथ गांव से मुरैना मेला देखने आ रहे थे, तभी नेशनल हाइवे- 44 पर इंद्रलोक होटल के पास डम्पर ने बाइक क़ो टक्कर मार दी। 112 डायल ने जिला अस्पताल पहुँचाया […]

You May Like