20 उद्यमियों ने साझा किए अनुभव, 18 हितग्राहियों को मिले चेक

जबलपुर: विधायक अजय विश्नोई ने कहा पाटन विधानसभा क्षेत्र में महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से हज़ारों महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्षेत्र में चार सिलाई केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां प्रशिक्षण देने के बाद महिलाओं को जबलपुर के गारमेंट उद्योग से जोड़ा जा रहा है, ताकि उन्हें नियमित काम और आय के अवसर मिल सकें। यह चर्चा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के दौरान मझौली जनपद पंचायत में आयोजित उद्यम संवाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने महिलाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए अन्य स्थानों पर भी सिलाई केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों में प्रशिक्षण देने के बाद गारमेंट उद्योग से अनुबंध कर महिलाओं को नियमित काम उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इससे महिलाओं को आय का
स्थायी साधन मिल सकेगा। श्री विश्नोई ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगभग एक हजार वर्गफीट क्षेत्रफल का सामुदायिक भवन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इन भवनों में महिला स्व-सहायता
समूहों की बैठक, प्रशिक्षण और रोजगार संबंधी गतिविधियों के लिए प्राथमिकता से व्यवस्थाएं की जाएंगी।
ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना इसका उद्देश्य है।
जनविश्वास यात्रा के दौरान आयोजित उद्यम संवाद में 20 उद्यमियों ने अपने अनुभव और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की यात्रा साझा की। उद्यमियों ने बताया कि शासकीय योजनाओं, प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता से उन्हें व्यवसाय स्थापित करने और आगे बढ़ाने में मदद मिली। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत 18 हितग्राहियों को चेक वितरित किए गए।
इसका उद्देश्य आर्थिक सहायता के माध्यम से स्वरोजगार, उद्यमिता और आजीविका के अवसरों को
बढ़ावा देना है।

Next Post

दर्दनाक हादसा: चिड़लावनिया-अमलारोड़ के बीच वैन ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की मौत और पिता घायल

Fri Oct 16 , 2026
सारंगपुर। ब्लाक के ग्राम चिड़लावनिया और अमलारोड़ के बीच शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे मारुती सुजुकी ओमनी वैन की टक्कर से बाइक सवार 5 साल के बच्चे की मौत हो गई. हादसे में बच्चे के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मां को मामूली चोटें आईं. दोनों घायलों […]

You May Like

Play sound