पिता एवं बहन के साथ मेला घूमने जा रही किशोरी को डंफर ने कुचला, मौत

मुरैना। डंफर से कुचलकर आज शाम एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका अपने पिता एवं भाई के साथ गांव से मुरैना मेला देखने आ रहे थे, तभी नेशनल हाइवे- 44 पर इंद्रलोक होटल के पास डम्पर ने बाइक क़ो टक्कर मार दी। 112 डायल ने जिला अस्पताल पहुँचाया था जहाँ से प्राथमिक उपचर कर ग्वालियर रेफर किया गया जहाँ अंशू की मौत हो गई। इसके बाद वे वापस मुरैना आये। दुर्घटना में अंशू पुत्र रूप सिंह सिकरवार उम्र 16 निवासी खाड़ोली की मौत हुई है जबकि उसके पिता रूप सिंह पुत्र निरंजन सिंह सिकरवार उम्र 48 एवं बहन ऋतु पुत्री रूप सिंह सिकरवार उम्र 14 वर्ष घायल हुए हैं।

Next Post

बॉलीवुड में काम करना मेरा सपना : अवनी गुप्ता

Sun Jan 11 , 2026
ग्वालियर। दिवा विजेता 2025 अवनी गुप्ता ने कहा है कि आगामी समय में मिस वर्ल्ड के लिए मैं भारत का प्रतिनिधित्व करूंगी। मिस अवनी गुप्ता आज ग्वालियर में मीडिया से चर्चा कर रही थीं उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि मैं मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर बॉलीवुड में […]

You May Like