
ग्वालियर। दिवा विजेता 2025 अवनी गुप्ता ने कहा है कि आगामी समय में मिस वर्ल्ड के लिए मैं भारत का प्रतिनिधित्व करूंगी। मिस अवनी गुप्ता आज ग्वालियर में मीडिया से चर्चा कर रही थीं उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि मैं मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर बॉलीवुड में काम करूं। इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए मैं अपने परिवार जनों का आभार मानती हूं जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचने में पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि मेरा बचपन से ही मॉडलिंग में जाने का सपना था जो अब पूरा हुआ है। कड़ी मेहनत के बाद मुझे यह खिताब मिला है। यह खिताब ही नहीं एक जिम्मेदारी है जिसे मैं पूर्ण रूप से निभाऊंगी। मॉडलिंग के क्षेत्र में मेरी आइडियल प्रियंका चोपड़ा हैं। उन्होंने ग्वालियर के युवाओं के बारे में कहा कि मॉडलिंग के लिए काफी मेहनत करना पड़ती है लेकिन कोई भी कार्य असंभव नहीं है। इस अवसर पर समाजसेवी संस्था समर्पण ने अवनी गुप्ता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आज अवनी गुप्ता के परिजन एवं समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे
