इंदौर: शहर में अवैध कालोनियक्क रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा पीआईएमएस पोर्टल तैयार करवाया गया है. उक्त पोर्टल के माध्यम से निगम शहर में सेटेलाइट इमेज और जीआईएस तकनीक से शहर में नए एवं अवैध निर्माण, अवैध कॉलोनी का निगरानी करेगा. जहां अवैध कॉलोनी निर्माण होगी, उस पर तत्काल कार्रवाई करेगा.
शहर में अवैध निर्माण एवं अवैध कॉलोनियों पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से नगर निगम ने एमपीएसईडीसी के माध्यम से आधुनिक पीआईएमएस (प्रॉपर्टी इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल तैयार करवाया गया है. उक्त पोर्टल से जीआईएस (जिओग्राफीक इंफॉर्मेशन सिस्टम) तकनीक पर आधारित है, जिसके माध्यम से निगम सीमा में निगरानी एवं स्थल पहचान की जा सकेगी.
निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि नगर निगम द्वारा आधुनिक तकनीकी को बढ़ावा के लिए शहर में विकास कार्यों की निगरानी डिजिटल प्लेटफॉर्म से की जाएगी. उक्त पोर्टल में जनवरी 2023 के बाद शहरी क्षेत्र में किए गए निर्माण कार्यों का सैटेलाइट इमेज सहित डाटा स्टोर है। उन्होंने बताया कि पीआईएमएस पोर्टल से निगम अधिकारी किसी भी क्षेत्र में बड़े नवीन निर्माण कार्यों की सैटेलाइट इमेज द्वारा जानकारी लेकर अवैध निर्माण और कॉलोनी पर कारवाई कर सकेंगे.
पोर्टल में टीएनसीपी स्वीकृत नक्शों का विवरण भी शामिल
पीआईएमएस पोर्टल में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा स्वीकृत ले-आउट का विवरण भी शामिल किया गया है. इसके द्वारा शहर के किसी भी क्षेत्र में स्वीकृत एवं अवैध कॉलोनियों का विवरण देखा जा सकेगा. यदि किसी क्षेत्र में बिना स्वीकृति कॉलोनी विकसित की जा रही है, तो उसकी पहचान तुरंत होगी. इससे अवैध कॉलोनियों के विकास पर नियंत्रण किया जा सकेगा
