विपीन शाह अध्यक्ष,अनिल सचिव निर्वाचित

सिंगरौली । जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव का नतीजा आज देर शाम घोषित हुआ। अध्यक्ष पद के लिए विपीन शाह ने बृजेन्द्र देव पाण्डेय को 44 मतों से शिकस्त दिया है। वहीं सचिव पद पर अनिल सिंह निर्वाचित घोषित किये गये।

दरअसल बीते दिन सोमवार को अधिवक्ता संघ का चुनाव हुआ था, जहां 730 में से 685 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था और आज दिन मंगलवार की सुबह 10 बजे से जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रभुलाल कुशवाहा के द्वारा मतो की गणना आरंभ की गई। अध्यक्ष पद के दावेदार विपीन शाह पहले ही राउंड से आगे चलने लगे और आखिरी सातवें राउंड तक लीड बनाए हुये थे। अंतत: विपीन शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी, वर्तमान अध्यक्ष बृजेन्द्र देव पाण्डेय को 44 मतो से पराजित कर दिया। विपीन शाह को 272 एवं बृजेन्द्र देव को 228 मत मिले। जबकि राजकुमार दुबे 61 एवं पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर शाह को 136 मत मिले। वहीं सचिव पद पर अनिल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विकास दुबे को 55 मतो से पराजित किया। अनिल सिंह को 242, विकास दुबे को 187, रणधीर मंडल को 42, जगमोहन शाह को 143 एवं रामरक्षा शाह को 59 मत मिले। सह सचिव के पद पर अब्दुल मोबिन सिद्धीक्की ने 71 मतो से सरोज वर्मा को हराया है। अब्दुल को 377 मत मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर वीणारानी निर्वाचित हुई हैं। वीणारानी को किरण शाहवाल को 46 मतो से पराजित की है। वीणारानी को 365 मत मिले। वहीं ग्रंथपाल के पद पर जगनारायण बैस निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने गंगाशरण शाह को 52 मतो से पराजित किया है। जगनाराण बैस को 367 मत मिले। जबकि उपाध्यक्ष के पद पर आशीष शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं। परिणाम आने के बाद आतिशबाजी एवं ढोलढमाको के साथ जश्न मनाया गया।

जीत के बाद बधाई देने वालों का लगा तांता

जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। चुनाव परिणाम घोषित होते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। यह चुनाव काफी टक्कर का था। अध्यक्ष पद के लिए सब की नजरे टिकी हुई थी और जैसे ही परिणाम सामने आया, विजयी उम्मीदवारों के शुभचिंतक बधाई देते हुये मुॅह मिठा कराने लगे।

Next Post

चेक डैम निर्माण की नही मिली मजदूरी

Tue Jul 14 , 2026
सिंगरौली। देवसर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठदहा में सुधीन पनिका के घर के पास घघिया नदी में हाल ही के दिनों में बने चेक डैम के निर्माण कार्य का पारिश्रमिक भुगतान श्रमिको को नही मिला है। आज आधा सैकड़ा से अधिक श्रमिक कलेक्ट्रोरेट पहुंच जनसुनवाई में अपनी पीड़ा […]

You May Like