
ओंकारेश्वर पावर स्टेशन, सिद्ववरकूट में 76 वा गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह ऊर्जा विहार परिसर स्थित सेन्ट्रल पार्क में हुआ। सर्वंप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री डी.के. द्विवेदी, परियोजना प्रमुख, ओंकारेश्वर पावर स्टेशन एवं श्रीमती अंजना द्विवेदी, लेडीज क्लब अध्यक्षा का पुप्प गुच्छ एवं तिरंगें का बैजेस लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री डी.के. द्विवेदी द्वारा झंडा फहराया गया, इसके पश्चात सभी अधिकारी, कर्मचारी, सीआईएसएफ के बल सदस्यों एवं उनके परिजनों द्वारा राष्टगान गाया गया तथा सीआईएसएफ बल सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
मुख्य अतिथि श्री डी.के. द्विवेदी द्वारा सीआईएसएफ बल सदस्यों की परेड का निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री डी.के. द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर मैं आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं देता हॅू तथा इस समारोह में आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हॅू। आज हम यहाँ पर एक ऐसे ऐतिहासिक दिन को मनाने के लिए एकत्र हुए हैं, जब हमारे देश ने 26 जनवरी 1950 को अपने संविधान को अंगीकार किया और स्वतंत्रता के बाद एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई। इस विशेष दिन पर, हम सभी अपने देश की समृद्धि, सुरक्षा और प्रगति के लिए संकल्पित होते हैं। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर, मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हम ओंकारेश्वर पावर स्टेशन एवं 88 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट के माध्यम से विद्युत उत्पादन कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं। हमारी दोनो परियोजना के माध्यम से हम न केवल विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हैं, बल्कि हर कदम पर पर्यावरण की सुरक्षा और सतत विकास के सिद्धांतों का पालन कर रहे हैं।
ओंकारेष्वर पावर स्टेषन ने दिनांक 04.09.2022 के एक दिन के उच्चतम स्तर के विद्युत उत्पादन 13.3525 मेगायुनिट के रिकार्ड के सापेक्ष इस मानसून सत्र में दिनांक 22.09.2024 को 13.5045 मेगायुनिट का रिकार्ड विद्युत उत्पादन किया हैऔर हम निरंतर इसे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं। इस क्षेत्र में हमारी टीम की मेहनत और प्रतिबद्धता हमें हर दिन आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
हमारे कार्मिकों ने हमेशा कठिनाईयों के बावजूद अपनी मेहनत और समर्पण से दोनो परियोजनाओं को ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। मैं आज इस मंच से सभी कर्मचारियों, उनके परिवारों, और हमारे सुरक्षा बलों के जवानों को धन्यवाद देना चाहता हूँ। आप सभी के बिना यह सफलता संभव नहीं हो पाती। आपकी मेहनत, सुरक्षा और अनुशासन की वजह से हम अपनी परियोजना का सफलतापूर्वक संचालन कर पा रहे हैं।
अंत में, मैं अपने सभी कर्मचारियों को प्रेरित करना चाहता हूँ कि वे आगे भी इस ऊर्जा क्षेत्र में उच्चतम मानकों को स्थापित करने की दिशा में कार्य करें। हमें एकजुट होकर न केवल अपने कार्य क्षेत्र में बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहना है।
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर फस्र्ट स्टेप स्कूल के बच्चों एवं कालोनी में निवासरत अन्य बच्चों द्वारा सांस्कुतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर श्री जी.एल. जागंडे, महाप्रबंधक (सिविल), श्री दर्शन सिंह, सहायक कमांडेंट, सीआईएसएफ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित थें।
