
दसवीं एवं बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाएं हो रहीं चेक
जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं तो मार्च महीने में ही समाप्त हो चुकी हैं, जिसके बाद से ही इनका मूल्यांकन शुरू हो चुका था। जिसका कार्य लगातार जारी है और सभी शिक्षक दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं का लगातार मूल्यांकन कर रहे हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन की रफ्तार को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्दी ही इसका परिणाम भी घोषित हो जाएगा। मार्च महीने के अंत में खत्म हुई बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन अब तक लगभग 65 प्रतिशत हो चुका है। जो 20 अप्रैल तक पूर्ण हो जाएगा, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अप्रैल अंत तक माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आने की संभावना है।
