तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

सतना: जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र के पोइंधा कला गांव में 45 वर्षीय एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शव की पहचान गंगा सिंह पिता शिवराज सिंह के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा सिंह शनिवार शाम को तालाब में नहाने गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की।तलाश के दौरान तालाब किनारे उसके कपड़े मिले, जिससे उसके डूबने की आशंका जताई गई। रविवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में नहाने के दौरान डूबने को ही मौत का कारण बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Next Post

हितग्राहियों के खाद्यान्न पर डाका, 1 आरोपी गिरफ्तार

Mon Aug 17 , 2026
सतना:मैहर जिले के थाना ताला क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित उचित मूल्य दुकानों में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाए जाने पर पुलिस ने 2 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।ताला थाना प्रभारी महेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी ताला से प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

You May Like

मनोरंजन