तिलक नगर आगजनी में सराहनीय कार्य करने वाले 24 पुलिसकर्मी सम्मानित

पुलिस कमिश्नर ने बहादुरी और उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित

 

इंदौर। तिलक नगर क्षेत्र में हाल ही में हुई आगजनी की गंभीर घटना के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को आज विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित एक समारोह में पुलिस कमिश्नर ने 6 पुलिसकर्मियों को उनकी तत्परता, साहस और सेवा भाव के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर कुल 24 पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट पुलिसिंग सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में सभी पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण पूरे विभाग के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Next Post

ट्रेक्टर की चपेट में आया मासूम, मौत 

Tue Apr 8 , 2025
जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम रोजा में एक मासूम की लापरवाही से हुई ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत हो गई। 35 वर्षीय अरुण सेन, जो हेयर सैलून चलाते हैं, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके 10 वर्षीय बेटे आरव सेन की दर्दनाक मौत ट्रैक्टर की चपेट में […]

You May Like