सवारियों को लेकर ऑटो चालको में चले लात-घूंसे 

सिंगरौली। बैढ़न बस स्टैंड परिसर में आज बुधवार को सवारी बैठाने को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ते हुए लात-घूंसों तक पहुंच गया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड परिसर में पुन: पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि पूर्व में बस स्टैंड परिसर के मुख्य गेट के बगल में पुलिस चौकी संचालित होती थी, जिसके कारण विवाद और अव्यवस्था की स्थिति काफी हद तक नियंत्रित रहती थी। चौकी हटाए जाने के बाद आए दिन बस स्टैंड परिसर और मुख्य गेट के आसपास विवाद की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। स्थानीय नागरिकों एवं मोटर एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि पूर्व में भी बस स्टैंड परिसर में चौकी स्थापित किए जाने एवं कम से कम दो पुलिस स्टाफ की तैनाती की मांग की गई थी।

Next Post

दमोह में विशेष यातायात जागरूकता व चेकिंग अभियान

Wed Jun 3 , 2026
दमोह.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन व एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में दमोह शहर में विशेष यातायात चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान एसपी आनंद कलादगि स्वयं सड़कों पर उतरे और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया.उन्होंने नागरिकों […]

You May Like