
जबलपुर। शनिवार को पारा 41 डिग्री पर पार हो गया। सुबह से सूर्यदेव के तेवर उग्र रहे। दिन चढ़ते ही सूरज की तपिश और बढ़ गई। गर्म हवाएं लोगों को झुलसाती रही। दिन में ऐसा लग रहा था कि मानो सूर्यदेव आग उगल रहे हो। धूप से बचने लोग चश्में, गमच्छा, टोपी का सहारा लेकर ही बाहर निकले। शाम को बादल मंडराए, लेकिन बारिश नहीं हुई। ग्रामीण अंचल शहपुरा-पाटन में जरूर बारिश हुई है।
ऐसा रहा तापमान
शनिवार को अधिकम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनत तापमान 27.5 डिग्री पर पहुंंच गया। सुबह के वक्त आद्रता 56 और शाम को 30 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी हवाएं पांच से छह किमी की रफ्तार से चली।
ये सिस्टम है सक्रिय
मौसम विभाग की माने तो एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। चक्रवातीय परिसंचरण से एक ट्रफ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए पूर्वी बांगलादेश तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊचाई पर विस्तृत है। जिसके अलावा अन्य मौसम प्रणालियां भी सक्रिय है।
