जबलपुर:पाटन थाना क्षेत्र में चोर ट्रांसफार्मर का कॉपर क्वाईल-आईल चोरी कर ले कर ले गए। पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र कुमार पटेल निवासी शिक्षक कालोनी विजय नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम बेनीखेडा का स्थाई निवासी है। ग्राम नुनसर मे यौटा मार्ग पर राइस मिल हनुमंत इण्डस्ट्रीज नाम से संचालित है, उक्त राइस मिल पत्नि रंजना पटेल के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसका संचालन उसके द्वारा ही किया जाता है।
करीब 1 साल पहले उक्त राइस मिल में बिजली की आपूर्ति के लिए 500 के.व्ही. का ट्रांसफार्मर अपनी राइस मिल के वाजू से लगवाया था, जिसका कनेक्शन हनुमंत इण्डस्ट्रीज के नाम से था, उक्त ट्रासफार्मर की कीमत 11, 80, 000 रूपए थी। राइस मिल के प्रतिदिन के काम काज हेतु उक्त ट्रांसफार्मर से ही बिजली की आपूर्ति होती थी। राइस मिल की सुरक्षा के लिए 2 चौकीदार को नौकरी पर रखा हुआ था। अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर का कवर खोल कर उसमे लगा करीबन 350 कि.ग्रा. कापर क्वाइल और 800 लीटर ऑइल को चोरी कर ले गया है।
