सडक़ हादसों में तीन की मौत

जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल में हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों मेें पंचायत सचिव समेत बालक, युवक शामिल है।
कुंडम पुलिस ने बताया कि मनोहर सिंह कुलस्ते 35 वर्ष निवासी ग्राम दरगड़ ने सूचना दी कि उसकी शादी ग्राम झूझ में हुई है उसकी पत्नी के बड़े भाई रमेश सिंह उरेती ग्राम पंचायत ददरगवां में सहायक सचिव थे रात लगभग 11-20 बजे अपने घर पर था तभी ग्राम कुण्डम के सचिन साहू ने उसे फोन कर बताया कि रमेश सिंह उरेती का ग्राम गरियारी रोड पर एक्सीडेण्ट हो गया है जिन्हें उपचार के लिए कुण्डम अस्पताल लेकर आये थे रमेश सिंह उरेंती 39 वर्ष निवासी ग्राम झूझ को डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।

बरेला थाना अंतर्गत हाईवे तिलहरी चौकी गौर के पास बेलगाम कार ने बाइक सवार को रौंद दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक केशलाल विश्वकर्मा 64 वर्ष निवासी भोई हिनोतिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भांजा अजय विश्वकर्मा मजदूरी करने के लिये अपनी डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन एल 4063 से जबलपुर आता जाता था। वह घर से जबलपुर के लिये निकला था, लगभग 8 बजे पता चला कि अजय विश्वकर्मा का समीर ढाबा के पास हाईवे तिलहरी चौकी गौर में एक्सीडेण्ट हो गया है, सफेद कार क्रमांक एमपी 20 सीजे 3235 का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये।

उसके भांजे को टक्कर मार दिया चोटें आने से उसके भांजे अजय विश्वकर्मा 25 वर्ष निवासी बिलहरी भोई हिनौतिया की मौत हो गई है।गोराबाजार थाना अंतर्गत बिलहरी में हुए सडक़ हादसे में घायल बालक ने इलाज के दौरान मेडिकल में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक भूरा भूमिया 44 साल निवासी कटिया घाट स्कूल मोहल्ला थाना बरेला ने सूचना दी कि उसका पुत्र कृष्णा भूमिया बिलहरी छोटे हनुमान मंदिर के सामने सडक़ हादसे में घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती किये थे इलाज दौरान बालक कृष्णा भूमिया 14 वर्ष की मौत हो गई।

Next Post

गिरिराज जी मंदिर से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

Sat Dec 6 , 2025
ग्वालियर: आज शनिवार को श्री गिरिराज मंदिर पर श्री गिरिराज जी के स्थापना दिवस पर श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में सुबह 10 बजे अचलेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री गिरिराज जी मंदिर ओल्ड हाई कोर्ट के पास पहुंची। […]

You May Like