
सफाई कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, तालाबंदी की चेतावनी
जबलपुर। नगर निगम के भानतलैया जोन 08के अंतर्गत आने वाले मौलाना अबुल कलाम आजाद वार्ड और हनुमानताल वार्ड में सफाई कार्यों के नाम पर की जा रही घोर लापरवाही, अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर (मध्य)युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोन का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी गई कि यदि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन,नाले नलियों की सफाई, क्षेत्र में झाड़ू और कीटनाशक दवाओं का छिडक़ाव कार्य की व्यवस्थाएं क्षेत्र में चुस्त दुरुस्त नहीं की गईं तो उत्तर मध्य युवा कांग्रेस द्वारा जल्द ही संभागीय कार्यालय में तालाबंदी कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। उत्तर (मध्य) युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धांत जैन गोलू ने बताया कि इन दोनों ही वार्डों में बीते लंबे समय से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र के गली कूचों और मोहल्लों में ठेका कर्मचारियों द्वारा नियमित साफ सफाई न किए जाने से आम नागरिक परेशान हैं, युवा कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष एड.आकाश तिवारी ने आरोप लगाया कि नगर निगम के सफाई ठेके में अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा सफाई कार्यों के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, घेराव और प्रदर्शन के दौरान उत्तर( मध्य) विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धांत जैन गोलू, जबलपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजय रजक, पार्षद अख्तर अंसारी, अजय रावत, रज्जू सराफ, एड.आकाश तिवारी, पंकज पटेल, ताज खान, चंदन चौधरी, आशीष उसरेठे, अभिजीत सिंह ठाकुर, ताहिर खान, दिलीप साहू, मनीष पाठक, नीलेश जैन नीटू, मोनू खंडेलवाल,साहिल यादव,कौशल यादव, सौरभ रैकवार, राज विश्वकर्मा, रिजवान अली, एड.प्रकाश कोष्टा, रोहित दुबे, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य जन और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
