वेनेजुएला सरकार ने अमेरिका से 229 प्रवासियों की वापसी की घोषणा की

काराकास, 30 मार्च (वार्ता) वेनेजुएला सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि 229 वेनेजुएला प्रवासी रविवार को अमेरिका से वापस लौटेंगे।

नेशनल असेंबली के अध्यक्ष और अमेरिका के साथ मुख्य वार्ताकार जॉर्ज रोड्रिग्ज ने एक बयान में कहा, “कल, अमेरिका से साथी वेनेजुएलावासियों को लेकर आने वाली उड़ान के साथ स्वदेश वापसी योजना फिर से शुरू होगी।”

बयान में “229 भाइयों और बहनों की वापसी” की पुष्टि की गई।

रोड्रिग्ज ने कहा कि उड़ान 30 मार्च को दोपहर के आसपास साइमन बोलिवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने वाली है।

Next Post

बंगलादेश भूकंप प्रभावित म्यांमार में बचाव दल भेजेगा

Sun Mar 30 , 2025
ढाका, 30 मार्च (वार्ता) बंगलादेश सशस्त्र बलों की बचाव टीम भूकंप राहत और बचाव प्रयासों में सहायता के लिए रविवार को एक विशेष उड़ान से म्यांमार के लिए रवाना होगी। बंगलादेश सशस्त्र बलों के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को यहां एक मीडिया बयान में यह घोषणा की, जिसमें […]

You May Like