लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, 250 हज यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग

लखनऊ:रविवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सऊदिया एयरलाइंस की हज स्पेशल फ्लाइट SV 3112 की लैंडिंग के तुरंत बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान के पहिये से चिंगारी निकलने लगी, जिससे कुछ देर के लिए एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। विमान में सवार 250 हज यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पायलट की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टल गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तुरंत फोम और पानी डालकर स्थिति पर काबू पाया। हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी एयरपोर्ट पहुंचे और जांच के आदेश दिए। हज यात्रियों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। मामले की जांच चल रही है।

Next Post

नर्सिंग अधिकारी भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा के परिणाम घोषित

Mon Jun 16 , 2025
नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) देशभर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों और केंद्रीय सशस्त्र बल आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्सिंग अधिकारी की भर्ती परीक्षा ‘नर्सिंग अधिकारी भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा 2025’ के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सोमवार को यहां बताया कि […]

You May Like