
ग्वालियर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के प्रचार सचिव एन आर अतरौलिया, कार्यकारिणी सदस्य एम के चतुर्वेदी एवं उपाध्यक्ष एस एल शाक्य ने बताया कि मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन जबलपुर की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष एस के जायसवाल की अध्यक्षता में जबलपुर के कोकिला रिसोर्ट में 25 जून को होगी। उक्त बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष जायसवाल द्वारा ऊर्जा सचिव एवं मध्य क्षेत्र प्रबंध संचालक एवं पश्चिम क्षेत्र प्रबंध संचालक के यहां संपन्न पेंशनर्स की समस्याओं पर बैठक की विस्तृत जानकारी दी जावेगी। इसके अतिरिक्त संयुक्त संघर्ष मोर्चा की वर्तमान स्थिति एवं कैशलेस बीमा पॉलिसी की विस्तृत जानकारी, पेंशन गारंटी, केंद्र के समान महंगाई राहत, विधवा एवं डायवोर्स बेटियों को पेंशन देने एवं पेंशनर्स की अन्य समस्याओं के साथ ही अनुशासन समिति बनाने, संगठन की भविष्य में होने वाले चुनाव आदि कई मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।
प्रांतीय कार्यकारिणी की उक्त बैठक में ग्वालियर, मुरैना, भिंड,गोहद, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर आदि शाखाएं भाग लेंगी। ग्वालियर से एस के जायसवाल प्रांतीय अध्यक्ष, जेपी नामदेव प्रांतीय उपाध्यक्ष, पी पी मिश्रा प्रांतीय सह सचिव मुरेना, एन आर अत्रोलिया प्रांतीय प्रचार मंत्री, एम के चतुर्वेदी प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, एस एल शाक्य उपाध्यक्ष आदि भाग लेंगे।
