घर से सटे कुएं में मिली नवविवाहिता की लाश

उमरिया। इंदवार थाना क्षेत्र के ग्राम पनपथा अंतर्गत मझौली गांव में मंगलवार शाम दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। दरअसल स्थानीय 25 वर्षीय नव विवाहिता उड़नकली पति अतुल जायसवाल का शव घर से सटे कुएं में मिला है। जैसे ही घटना की जानकारी लोगों तक पहुंची,मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे घर के पास स्थित कुएं में महिला का शव दिखाई दिया, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।इस घटना को लेकर फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला किन परिस्थितियों में कुएं तक पहुंची और यह हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह। मृतका अपने पीछे महज 6 से 7 माह की अपनी मासूम बेटी छोड़ गई है। वह नन्हीं बच्ची अभी इस बात से अनजान है कि उसकी जिंदगी से मां का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। गांव में हर किसी की जुबान पर उसी मासूम का जिक्र है, जिसके हिस्से में इतनी छोटी उम्र में यह असहनीय दर्द आ गया। मृतका का मायका सिंगरौली जिले में बताया जा रहा है। घटना की सूचना मायके पक्ष को दे दी गई है और परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

Next Post

ओडिशा सरकार ने बासुंगा पाट को जगन्नाथ मंदिर के लिए रवाना किया

Tue Jun 23 , 2026
भुवनेश्वर, 23 जून (वार्ता) ओडिशा सरकार ने पुरी के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा को निभाते हुए भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-पाठ और धार्मिक रस्मों में इस्तेमाल होने वाला 380 किलोग्राम ‘बासुंगा पाट’ (एक खास पवित्र रेशमी धागा) मंगलवार को मंदिर प्रशासन को […]

You May Like