मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पन्ना जिले में श्रमिकों की मृत्यु की घटना पर दुख व्यक्त किया

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना जिले के नयापुरवा में निर्माणाधीन कुएं के धंसने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्‍त की हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि पन्ना जिले में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 5 श्रमिकों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतकों में 4 श्रमिक एक ही परिवार के हैं। बचाव दल ने दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकलने में सफलता प्राप्त की है।

You May Like