नयी दिल्ली, 08 दिसंबर, 2025: सप्ताह के पहले दिन ही सोने और चांदी के भाव में मामूली गिरावट रिकॉर्ड की गई है। यदि आप शादियों के सीजन के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा मौका हो सकता है। आज भारत में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,30,140 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं, चांदी का रेट ₹1,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है, जिसमें ₹100 की मामूली गिरावट दर्ज हुई है।
9 और 10 दिसंबर को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक होने वाली है, जिसमें ब्याज दरों को लेकर फैसला किया जाएगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि फेड रेट कट करता है, तो सोने की कीमतों में तेजी आ सकती है, जिससे कल से कीमतों में वृद्धि के आसार हैं। इस साल दोनों धातुओं की कीमतों में 60% से ज्यादा की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है।
मार्केट एक्सपर्ट संभावना जता चुके हैं कि आने वाले साल में इन मेटल्स की कीमतों में भारी वृद्धि हो सकती है। एक्सपर्ट का मानना है कि नए साल के मध्य तक ही चांदी ₹2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक हो सकती है। विभिन्न शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग है; उदाहरण के लिए, दिल्ली में यह ₹1,30,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

