उत्तर कोरिया बना रहा है तीसरा जंगी पोत

प्योंगयांग, 22 जुलाई (वार्ता) उत्तर कोरिया ने आधिकारिक तौर पर चोई ह्योन-श्रेणी के अपने तीसरे जंगी पोत के निर्माण का काम प्रारंभ कर दिया है जिसे अगले साल अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
यह पोत देश के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के उस संकल्प के अनुरूप है जिसमें उन्होंने देश की लंबे समय से उपेक्षित नौसेना को ताकतवर बनाने के लिए हर साल बड़े पोत बनाने का निश्‍चय किया है।
कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि देश के पश्चिमी तट पर स्थित नाम्फो शिपयार्ड में निर्माण कार्य की शुरुआत के लिए एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कई शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।
नाम्‍फो पोत निर्माण केंद्र ने 2024 में चोई ह्योन श्रेणी के पहले विध्वंसक पोत का निर्माण शुरू किया और अगले साल अप्रैल 2025 इसे पानी में सफलतापूर्वक उतार दिया गया। इसी श्रेणी का एक दूसरा जहाज चोंगजिन शिपयार्ड में बनाया गया था लेकिन यह बाद में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया था।
इस अवसर पर श्री उन ने कहा कि नए युद्धपोत “शत्रु देशों के प्रमुख बंदरगाहों और जलक्षेत्रों” तक, यहाँ तक कि “प्रशांत महासागर के पार” भी पहुँचेंगे, ताकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया “यह अनुभव कर सकें कि शत्रु देशों के जहाजों को संप्रभु जलक्षेत्र की परिधि में घूमते देखना कितना कष्टदायक और अप्रिय होता है।”
श्री किम के अनुसार, चोई ह्योन श्रेणी के विध्वंसक “न केवल वायु-रोधी, पोत-रोधी, पनडुब्बी-रोधी और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं से लैस हैं, बल्कि हाइपरसोनिक सामरिक क्रूज मिसाइल, सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल जैसी सबसे प्रभावी जमीनी हमला करने वाली गतिविधियों के लिए हथियार प्रणालियों से भी लैस हैं।”

Next Post

रूस के खिलाफ फ्रांस लगायेगा नये प्रतिबंध

Tue Jul 22 , 2025
पेरिस, 22 जुलाई (वार्ता) फ्रांस ने रूस के खिलाफ नये प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने मंगलवार को फ्रांस इंटर रेडियो से बातचीत करते हुए कहा कि उनके मंत्रालय ने रूस के खिलाफ यूरोपीय प्रतिबंधों का एक नया पैकेज तैयार करना […]

You May Like