बालाघाट, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी इलाके में आबकारी टीम ने 360 किलोग्राम लाहन के साथ 20 लीटर देशी शराब जब्त की है।
आबकारी सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर कल विभागीय दल जिले के वारासिवनी के ग्राम बकेरा और पोनेरा पहुंचा। जहॉँ अलग-अलग स्थानों पर प्लास्टिक के पन्नियों में भरा हुआ लगभग 360 किलोग्राम महुआ लाहन और 20 लीटर देशी शराब मिली, जिसे जप्त कर लिया गया। जप्त लाहन का सेंपल लेकर शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 39 हजार रूपये बताया गया है। इस मामले में दो प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
Next Post
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक ही परिवार के दो बच्चों सहित चार की मौत
Tue Feb 25 , 2025
भिंड, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। परिवार बेटी के ससुराल से एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर वावस लौट रहा था। हादसे में 6 वर्ष के बेटे, 9 वर्ष […]

You May Like
-
5 months ago
15 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
