बैतूल थाने में खड़े राजसात ट्रक का नंबर दूसरे ट्रक में लगाकर लकड़ी तस्करी करते युवक को पांढुरना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

पांढुरना, सागौन की तस्करी करते जिस 407 वाहन को बैतूल जिले की पुलिस ने पांच वर्षों पूर्व पकड़ इस वाहन को राजसात किया था और आज भी यह वाहन बैतूल जिले के मुलताई पुलिस थाने में खड़े-खड़े सड रहा है,लेकिन इसी नंबर के अन्य वाहन में लकड़ी तस्करी करते बीते रात्रि पांढुरना पुलिस ने जब्त कर वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर इसे जेल भेजा।

बीते गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात गश्त कर रही पुलिस को ग्राम अंबाडा से पांढुरना की और बड़े ही तेज रफ्तार से आ रहें 407 क्रमांक वाहन को रोककर पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में इस मिनी ट्रक में हरे-भरे पेड़ों की लकड़ियों भरी हुई थी,लेकिन जब पुलिस ने इस ट्रक के नंबर एमपी 28 बी 1422 को देखा तो यह सभी अचंभित रह गए क्यों की इसी नंबर का 407 ट्रक को सागौन की तस्करी करते हुए बैतूल पुलिस द्वारा रंगे हाथों पकड़ने पर की गई कार्यवाही के बाद इस 407 ट्रक को राजसात किया गया था,जो बीते पांच वर्षों से पड़ोसी बैतूल जिले के मुलताई पुलिस थाने में राजसात होकर खड़े-खड़े सड रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक चन्द्रप्रकाश परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामनाप्रसाद के निर्देश तथा एसडीओपी बृजेश भार्गव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमित दानी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अशोक हरसुले, आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह राजपूत द्वारा कार्यवाही कर इस 407 ट्रक के साथ ही वाहन चालक इमरान पिता मोहम्मद आमीन निवासी घनपेठ वार्ड पांढुरना के खिलाफ धारा 318 (4) ,338,340 (2) 130 (1) ,177,130( 3) ,146,196 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 51 के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर शुक्रवार को स्थानीय न्यायालय में पेश किया जहां इसकी जमानत निरस्त होने पर इसे जिला जेल भेजा गया।

Next Post

सुबह से रिमझिम बारिश, आकड़ा पहुंचा 500 के पार

Fri Aug 28 , 2026
रीवा, पिछले 10 दिनों से समूचे विंध्य में बादल मेहरबान है, रूक-रूक कर लगातार बारिश हो रही है. रक्षा बंधन के दिन शुक्रवार को सुबह से रिमझिम बारिश शुरू है, शाम तक बारिश जारी रही. जलभराव से राहत मिलने के साथ धान की फसल के लिये अमृत बूंद है. वर्षा […]

You May Like

मनोरंजन