जेठानी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को जबरन खिलाईं नींद की गोलियां

जबलपुर: सिविल लाइन में रेलवे के एक उच्च पदस्थ अधिकारी द्वारा अपनी पत्नी पर ज़ुल्म ढाया। रेलवे में डिप्टी सीटीआई के पद पर तैनात पति ने न सिर्फ चरित्रहीनता की सारी हदें पार कर दीं, बल्कि विरोध करने पर अपनी पत्नी को जबरन नींद की गोलियां खिलाकर मौत के मुंह में धकेलने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में पति सहित जेठ और नंदोई के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भसीन रेसीडेंसी सिविल लाइन निवासी 38 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका विवाह 1 दिसंबर 2016 को झांसी उत्तर प्रदेश निवासी वीर सिंह बुंदेला के साथ सामाजिक रीति-रिवाजों से हुआ था। विवाह के बाद से ही आरोपी पति वीर सिंह शादी में कोई सामान लेकर नहीं आई का ताना मारकर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इस बीच पीड़िता को पता चला कि उसके पति के उसकी सगी जेठानी के साथ अवैध संबंध हैं। जब पीड़िता ने इस अपवित्र रिश्ते का विरोध किया, तो पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। गत शाम करीब 7 बजे आरोपी वीर सिंह घर पर किसी अज्ञात महिला से फोन पर छुपकर बात कर रहा था। आरती ने जब इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपी विवाद करने लगा। इसी बीच आरती ने अपने गले में दर्द होने की बात कही, जिस पर आरोपी पति ने तैश में आकर उसे जबरदस्ती नींद की गोलियां खिला दीं। आरती के चीखने-चिल्लाने और विरोध करने के बाद भी आरोपी ने क्रूरता दिखाते हुए गोलियां उसके हलक के नीचे उतार दीं।
डायल 112 ने बचाई पीड़िता की जान
नींद की गोलियों के ओवरडोज़ के कारण जब महिला का सिर घूमने लगा और उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो उसने हिम्मत जुटाकर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर दिया। घर पर पुलिस के पहुंचते ही आरोपी पति के हाथ-पैर फूल गए। वह आनन-फानन में आरती को लेकर रेलवे अस्पताल भागा, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल ओमेगा अस्पताल रेफर कर दिया। होश आने पर पीड़िता ने अपने भाई मनोज रजक को बुलाकर पूरी आपबीती सुनाई। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जब पीड़िता घर पहुंची, तो वहां पहले से मौजूद उसके जेठ कुंवर सिंह बुंदेला और नंदोई संजय कुमार ने उसे घेर लिया। दोनों ने पीड़िता को डराते-धमकाते हुए कहा कि अगर उसने पुलिस में कोई भी कानूनी कार्रवाई की, तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। धमकी से बिना डरे पीड़िता ने सीधे सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपी पति वीर सिंह बुंदेला, जेठ कुंवर सिंह और नंदोई संजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

Next Post

जीएसटी संग्रह ; अर्थव्यवस्था की सकारात्मक दिशा

Fri Jul 3 , 2026
बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार जून माह में लगभग 1.95 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ है. दरअसल,यह भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का महत्वपूर्ण संकेत है. पिछले वर्ष की तुलना में 14 प्रतिशत की वृद्धि यह बताती है कि देश में आर्थिक गतिविधियां निरंतर गति पकड़ रही हैं. […]

You May Like