लखनऊ, 01 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मुकाबले में बुधवार को टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि यहां पर लाल मिट्टी वाली पिच है और पहले छह ओवरों में गेंदबाजों को मिल सकती है। इसी वजह से उन्होंने यहां पर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया है। आज की एकादश में के चार विदेशी खिलाड़ी पथुन निसांका, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और लुंगी एन्गिडी खेल रहे हैं।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत कहा कि उनकी टीम चाहे पहले बल्लेबाजी करे या क्षेत्ररक्षण उतना फर्क नहीं पड़ेगा। यह विकेट एक जैसी रहने वाली है। आज की टीम में चार विदेशी खिलाड़ी एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एनरिक नॉर्ट्जे होंगे।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश): एडन मारक्रम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे और प्रिंस यादव।
दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।
