नोएडा। शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। ग्रैप के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के दौरान पीयूसीसी नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 5 हजार 629 चालान किए गए हैं।
ग्रैप-1 में 2 हजार 943, ग्रैप-2 में 1 हजार 57 और ग्रैप-3 में 1 हजार 629 चालान किए गए। इसके अलावा, धुआं छोड़ने वाले 319 वाहनों पर कार्रवाई हुई।
वहीं, बीएस-3 वाहनों के 354 और बीएस-4 पेट्रोल वाहनों के 819 चालान काटे गए। प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ कुल 1 हजार 173 चालान किए गए हैं।
प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की टीमें 24 घंटे तैनात हैं। पुलिस ने साफ किया है कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
