यात्रियों को परेशान करने वाला गिरफ्तार 

जबलपुर। मुख्य रेलवे स्टेशन पर आए दिन यात्रियों और प्लेटफॉर्म पर स्थित स्टॉल वेंडरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित कुमार डमार (38 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी रोहित कुमार, जो कि सिहोरा के योद्धा बस्ती (वार्ड नंबर 14) का निवासी है, अक्सर स्टेशन परिसर में अवैध रूप से घुसकर आतंक मचाता था। वह यात्रियों से अभद्रता करता था और स्टॉल पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ आए दिन विवाद करता था। इसकी लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जीआरपी ने जाल बिछाया। जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Next Post

शहर का 45.7 प्रतिशत पानी दूषित, समय रहते जाग जाएं जिम्मेदार: विनय सक्सेना

Fri Jan 9 , 2026
जबलपुर। शहर में सप्लाई होने वाले पीने के पानी की शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने मोर्चा खोल दिया है। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 17 मौतों का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार को […]

You May Like