चालीस से ज्यादा मुकदमे थे योगी पर, सब उन्होंने हटा लिए: शंकराचार्य

वाराणसी, 17 फरवरी (वार्ता) शंकराचार्य के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुये स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी पर चालीस से ज्यादा मुकदमे थे, जिन्हें उन्होंने सभी अपने ऊपर से हटवा लिए। यही कानून है, कोई व्यक्ति अपराध करे, उस पर मुकदमा पंजीकृत हो और मुख्यमंत्री बनते ही मुकदमे हटवा ले।

स्वामी ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, “योगी आदित्यनाथ बतायें कि यह कौन सा कानून है, जिसके तहत मुकदमे हटा लिए गए। सत्ता हाथ में आते ही सारे मुकदमे खुद के द्वारा हटवा लिए गए। यह किस संविधान या भारतीय दंड संहिता में लिखा है। वे कहते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है, तो फिर उनके लिए कानून बराबर कहां है।”

संगम में वीआईपी घाट का जिक्र करते हुये उन्हाेने कहा “ वीआईपी घाट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समय में ही अस्तित्व में आया। उसके पहले संगम पर कभी वीआईपी घाट नहीं था। जब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार नहीं थी, तब तक वहाँ कोई वीआईपी घाट नहीं था। सभी एकाकार होकर स्नान करते थे। इन्होंने वहाँ भेदभाव शुरू किया। हजारों वर्षों की परंपरा में ऐसा कभी नहीं हुआ था।”

उन्होंने कहा, “अपने आर्काइव से मुख्यमंत्री फोटो निकालकर दिखायें। पहले जो घाट था और बाद में वीआईपी घाट जब बना, जनता को दिखायें। वे कहते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है, तो उनके लिए कानून बराबर कहां है।”

 

Next Post

बेल्जियम ने भारत को 4-2 से हराया

Sat Feb 14 , 2026
राउरकेला, 14 फरवरी (वार्ता) भारत को शनिवार को एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025-26 के राउरकेला लेग में बेल्जियम से 4-2 से हार का सामना करना पड़ा। आज यहां बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में लेग में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच था, बेल्जियम ने पिछला मैच 3-1 से जीता […]

You May Like