वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

सतना: जिले के नागौद-उचेहरा मार्ग पर धनेह गांव के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 52 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मैहर जिले के रिवारा भदनपुर निवासी सुशीला सोनी पत्नी विनोद कुमार सोनी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुशीला सोनी अपने परिजन के साथ बाइक से सरला नगर से जसो जा रही थीं। परिवार में भतीजे का निधन हुआ था और इसी दुख की घड़ी में शामिल होने के लिए वह रिश्तेदारी में जा रही थीं। इसी दौरान नागौद-उचेहरा मार्ग पर धनेह गांव के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार सुशीला सोनी सड़क पर गिर गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से निकल गया।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जब तक मदद पहुंचती, तब तक सुशीला सोनी की मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों को भी घटना की सूचना दी गई।

जांच कर रही पुलिस

इस हादसे में बाइक चला रहा युवक भी घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए उचेहरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल युवक की मदद की और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी कड़ी में टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Next Post

महिला से जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट, एससी-एसटी एक्ट में केस

Tue Aug 11 , 2026
ग्वालियर:जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में एक महिला से जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता पूजा खटीक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुकुल शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के साथ एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज […]

You May Like