सारनी: सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्टिगो (Vertigo) स्ट्रक्चर का उद्घाटन मुख्य अभियंता सुशील कुमार लील्होरे द्वारा किया गया। यह संरचना ऊँचाई पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्य कुशलता बढ़ाने में सहायक साबित होगी।इस अवसर पर अति मुख्य अभियंता राजीव गुप्ता, मनीष शर्मा, डी.पी. मिश्रा, यशवंत वराठे, उल्लास देशमुख सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य अभियंता लील्होरे ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की पहल दुर्घटनाओं में कमी लाने में अहम भूमिका निभाती है।
अधिकारियों ने बताया कि यह वर्टिगो स्ट्रक्चर कर्मचारियों को ऊँचाई पर कार्य के दौरान संभावित जोखिमों की समझ और उनसे बचाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण देगा। इस संरचना में उन कर्मचारियों का परीक्षण भी किया जाएगा, जो ऊँचाई पर कार्य करते हैं, ताकि उनकी शारीरिक व मानसिक क्षमता का आकलन किया जा सके।कार्यक्रम के अंत में सभी ने सुरक्षा मानकों के पालन और सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
