नर्सिंग अधिकारी भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा के परिणाम घोषित

नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) देशभर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों और केंद्रीय सशस्त्र बल आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्सिंग अधिकारी की भर्ती परीक्षा ‘नर्सिंग अधिकारी भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा 2025’ के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं।

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सोमवार को यहां बताया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत स्थापित नये एम्स और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन अन्य केंद्रीय सरकारी अस्पतालों -(सीएपीएफआईएमएस) के लिए नर्सिंग अधिकारी भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा 2025 आयोजित की गयी थी। परीक्षा का आयोजन दिल्ली एम्स ने किया था। संबंधित विज्ञापन में लगभग 2000 रिक्तियां घाेषित की गयीं थी। इनमें एम्स की 600 और केंद्रीय सशस्त्र बल आयुर्विज्ञान संस्थान की 300 रिक्तियों के अलावा अन्य नर्सिंग अधिकारियों की रिक्तियां भी थीं।

एम्स के अनुसार परीक्षा के परिणाम मई 2025 में घोषित किये गये, जिसमें 1939 उम्मीदवारों में से 595 नर्सिंग अधिकारी एम्स, नयी दिल्ली के लिए और 288 नर्सिंग अधिकारी एम्स-सीएपीएफआईएमएस के लिए चुने गये हैं।

अस्पतालों में नियमित नर्सिंग आवश्यकता को समझते हुए यह परीक्षा पहले वर्ष में एक बार आयोजित की जाती थी, लेकिन फिलहाल यह दो बार आयोजित की जा रही है। इससे समय पर भर्ती और निर्बाध रोगी देखभाल सेवाओं को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। यह नीतिगत बदलाव एम्स और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रणनीतिक योजना के अनुरूप है।

Next Post

प्रशिक्षण शिविर: राजनाथ ने पचमढ़ी आकर मप्र भाजपा के सांसद-विधायकों को दिया मार्गदर्शन

Mon Jun 16 , 2025
पचमढ़ी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पचमढ़ी पहुंच गए हैं। वह भाजपा सांसदों और विधायकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर सम्बोधन दे रहे हैं। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मंच पर उपस्थित हैं। इससे पहले, हैलिपैड पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने […]

You May Like