भिंड: आलमपुर में संयुक्त संचालक के औचक निरीक्षण में आंगनबाडियों की पोल खुल गई। किसी भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर एक भी बच्चा नहीं मिला। संयुक्त संचालक ने सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक डीके सिद्धार्थ ने आलमपुर नगर में संचालित 16 में से 5 आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केंद्र पर बच्चे मौजूद नहीं मिले, हर जगह सन्नाटा पसरा हुआ था।
