37 लाख रुपए का गांजा बरामद, क्राइम ब्रांच ने 12 आरोपियों को पकड़ा

भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों से एक नाबालिग लड़की, दो महिलाएं सहित 12 स्मैक तस्करों को पकड़ा है. पुलिस ने अंतर्राज्यीय जिला ड्रग सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार 74.27 ग्राम स्मैक बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने एक कार, दो दोपहिया वाहन और 7 मोबाइल जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 37 लाख रुपए है.

पुलिस के मुताबिक पंडित दीनदयाल पार्क ग्राम बर्रई थाना कटारा हिल्स में आरोपियों को पकड़ा गया. आरोपी एक कार और एक एक्टिवा वाहन से स्मैक की सप्लाई करने पहुंचे थे. आरोपी रितिक नामदेव, कैशल जाटव, शाहरुख अंसारी, चंदा सिसोदिया, नानूराम तंवर, पप्पू लाल तंवर और देव सिंह तनवर को गिरफ्तार किया. आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 74.27 ग्राम स्मैक बरामद हुई. कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से स्मैक और सप्लाई में प्रयुक्त कार एक्टिवा,मोटरसाइकल व 7 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्मैक की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी जानकारी भी दी. मामले की पुलिस जांच जारी है.

इसके साथ ही पुलिस ने एक महिला को रविशंकर कॉलेज के सामने, रोड किनारे ग्रीन मेट की आड़ निशातपुरा में अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बेचते हुए पकड़ा. आरोपी महिला की पहचान विमला उर्फ सुनीता (55) निवासी छोला मंदिर के रुप में की गई. तलाशी के दौरान उसके कब्जे 426 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि उसने गांजा फरहान खान से 1,500 रुपए में खरीदा था. पुलिस ने आरोपी फरहान खान (32) को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने हबीबगंज नाका केप पास से आरोपी अशोक साकल्ले को 501 ग्राम गांजे से साथ पकड़ा. शाहजहानाबाद में एक नाबालिग को लड़की को भी गांजे से के पकड़ा गया. लड़की के मोबाइल में इसके लेन-देन के स्क्रीनशॉट भी देखे गए.

Next Post

जगदीशपुर केबिनेट कल: सीएम डॉ यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

Sat Jul 18 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि 1460.25 करोड़ अंतरित करेंगे। इसी दिन जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक भी होगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आरंभ वर्ष से वर्ष 2024-25 तक 30,942.34 […]

You May Like