भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शुक्रवार को भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ। इस अवसर पर प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का सीएम डॉ यादव ने अवलोकन भी किया और वहां प्रदर्शित गतिविधियों एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधि, अधिकारी और प्रतिभागी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, वन प्रबंधन और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में शामिल संस्थाओं और प्रतिभागियों के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
