भानपुरा के प्राचार्य और लेखापाल के निलंबन आदेश जारी

राजगढ़:अपने विभागीय साथी के अनुकम्पा प्रकरण में लापरवाही करने और 1 लाख रूपए की शासन द्वारा दी जाने वाली राशि में गंभीर लापरवाही बरतने के मामले की शिकायत के बाद कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्र ने जीरापुर विकासखण्ड के भानपुरा शासकीय सकूल के प्राचार्य रमेशचंद्र दांगी और लेखापाल जगदीश बैरागी के विरुद्ध निलंबन के आदेश जारी कर दिए है. मामले में विभागीय कार्य में गंभीर लापरवाही की बात साबित होने पर कार्यवाही के आदेश दिए है.
जानकारी के अनुसार स्व बने सिंह वर्मा सहायक अध्यापक शा प्रावि भानपुरा का सेवाकाल में निधन हो गया था. उनके स्थान पर उनके आश्रित नरेन्द्र वर्मा को शासन के आदेशनुसार अनुकम्पा नियुक्ति के स्थान पर एकमुश्त आर्थिक सहायता । लाख रूपए स्वीकृत की गई थी. इस संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा 10 जुलाई को आदेश भी जारी किया था

Next Post

ग्वालियर: दक्षिण विधानसभा में चुनाव से दो महीने पहले बढ़े 8,221 वोट, इसी से हारी कांग्रेस

Thu Aug 21 , 2025
ग्वालियर: दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 2 अगस्त 2023 को कुल 2 लाख 49 हजार 982 मतदाता थे, लेकिन मतदान से पहले 4 अक्टूबर 2023 को मतदाताओं की संख्या 2 लाख 58 हजार 203 हो गई। यानि सिर्फ 2 माह के भीतर ही 8,221 मतदाता बढ़ गए। इस विधानसभा क्षेत्र में […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।