
मनीला, 20 मार्च (वार्ता) फिलीपींस की राजधानी मनीला में गुरुवार को एक मकान में आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
यह जानकारी फिलीपींस अग्निशमन सुरक्षा ब्यूरो ने दी। ब्यूरो ने बताया कि मनीला शहर के टोंडो जिले में स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 1:22 बजे आग लग गयी, जिसमें एक वरिष्ठ दम्पती और एक पुरुष की मौत हो गई। इस आग में छह घर जलकर राख हो गए और 50 से अधिक निवासी प्रभावित हुए।
दमकलकर्मियों ने आग पर दो घंटे में काबू पाया। अग्निशमन सुरक्षा ब्यूरो घटना के कारणों की जांच कर रहा है।
